गगग
Saturday, October 5, 2019
मुकरियाँ ( अमीर खुसरों)
रात समय वह मेरे आवे। भोर भये वह घर उठि जावे॥
यह अचरज है सबसे न्यारा। ऐ सखि साजन? ना सखि तारा॥
नंगे पाँव फिरन नहिं देत। पाँव से मिट्टी लगन नहिं देत॥
पाँव का चूमा लेत निपूता। ऐ सखि साजन? ना सखि जूता॥
वह आवे तब शादी होय। उस बिन दूजा और न कोय॥
मीठे लागें वाके बोल। ऐ सखि साजन? ना सखि ढोल॥
जब माँगू तब जल भरि लावे। मेरे मन की तपन बुझावे॥
मन का भारी तन का छोटा। ऐ सखि साजन? ना सखि लोटा॥
बेर-बेर सोवतहिं जगावे। ना जागूँ तो काटे खावे॥
व्याकुल हुई मैं हक्की बक्की। ऐ सखि साजन? ना सखि मक्खी॥
अति सुरंग है रंग रंगीलो। है गुणवंत बहुत चटकीलो॥
राम भजन बिन कभी न सोता। क्यों सखि साजन? ना सखि तोता॥
अर्ध निशा वह आया भौन। सुंदरता बरने कवि कौन॥
निरखत ही मन भयो अनंद। क्यों सखि साजन? ना सखि चंद॥
शोभा सदा बढ़ावन हारा। आँखिन से छिन होत न न्यारा॥
आठ पहर मेरो मनरंजन। क्यों सखि साजन? ना सखि अंजन॥
जीवन सब जग जासों कहै। वा बिनु नेक न धीरज रहै॥
हरै छिनक में हिय की पीर। क्यों सखि साजन? ना सखि नीर॥
बिन आये सबहीं सुख भूले। आये ते अँग-अँग सब फूले॥
सीरी भई लगावत छाती। क्यों सखि साजन? ना सखि पाति॥
1. भारतीय आर्य भाषा परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत्र कौन सी भाषा है ?
(अ) हिन्दी
(ब) वैदिक संस्कृत
(स) मराठी
(द) लौकिक संस्कृत
2. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबद्ध हैं ?
(अ) भारतीय आर्य भाषा परिवार
(ब) भारत-यूरोपीय भाषा परिवार
(स) द्रविड़ परिवार
(द) आधुनिक भारतीय आर्य भाषा परिवार
3. भाषा का मूल रूप कौन सा है ?
(अ) लिखित रूप
(ब) मौखिक रूप
(स) मानक रूप
(द) साहित्यिक रूप
4. खड़ी बोली हिन्दी का साहित्यिक रूप किस शताब्दी में विकसित हुआ ?
(अ) अठाहरवीं शताब्दी
(ब) सत्रहवीं शताब्दी
(स) उन्नीसवीं शताब्दी
(द) सोलहवीं शताब्दी
5. हिन्दी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली ?
(अ) 14 सितंबर, 1949
(ब) 14 सितंबर, 1948
(स) 14 सितंबर, 1953
(द) 14 सितंबर, 1950
6. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से खडी बोली हिन्दी को परिष्कृत और परिमार्जित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
(अ) चाँद
(ब) सुधा
(स) सरस्वती
(द) प्रताप
7. उत्तर भारत की खड़ी बोली हिन्दी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई ?
(अ) द्रविड़ हिन्दी
(ब) दक्कनी हिन्दी
(स) दक्कनी उर्दू
(द) परिनिष्ठित हिन्दी
8. मध्य काल में राजकल की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी ?
(अ) हिन्दी
(ब) उर्दू
(स) फारसी
(द) अरबी
9. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी है ?
(अ) अनुच्छेद-343
(ब) अनुच्छेद-346
(स) अनुच्छेद-344
(द) अनुच्छेद-342
10. ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य भाषाएँ थीं ?
(अ) प्राचीन
(ब) मध्य काल
(स) आधुनिक काल
(द) वैदिक काल
11. हिन्दी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है ?
(अ) तीन
(ब) चार
(स) पाँच
(द) आठ
12. ‘बुंदेली’ और ‘कन्नौजी’ बोली हिन्दी के किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं ?
(अ) पूर्वी हिन्दी
(ब) पश्चिमी हिन्दी
(स) राजस्थानी
(द) पहाड़ी
13. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ ?
(अ) संस्कृत
(ब) हिन्दी
(स) अपभ्रंश
(द) पालि-प्राकृत
14. ‘भोजपुरी’ मूलत: किस प्रदेश की बोली है ?
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) मध्य प्रदेश
(द) उत्तर प्रदेश
15. मानक हिन्दी का विकास किस बोली में हुआ ?
(अ) खड़ी बोली हिन्दी
(ब) ब्रजभाषा
(स) अवधी
(द) बाँगरू
16. भाषा के संदर्भ में अशुद्घ तथ्य कौन सा है ?
(अ) भाषा अर्जित सम्पत्ति है
(ब) भाषा सामाजिक वस्तु नहीं है
(स) भाषा परिवर्तनशील है
(द) भाषा अनुकरण द्वारा अर्जितकी जाती है
17. लिपि के विकास-क्रम में पहली लिपि कौन सी है ?
(अ) भावमूलक लिपि
(ब) सूत्र लिपि
(स) चित्र लिपि
(द) प्रतीकात्मक लिपि
18. ‘मैथिल कोकिल’ किसे कहा जाता है ?
(अ) विद्यापति
(ब) बिहारी
(स) कलक्टर सिंह ‘केसरी’
(द) घनानंद
19. कृष्ण काव्य की अपार संपदा किस भाषा में है ?
(अ) अवधी
(ब) ब्रजभाषा
(स) खड़ी बोली
(द) मैथिली
20. ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली, और कन्नौजी बोलियाँ हिन्दी को बोलियों के किस वर्ग की हैं ?
(अ) पूर्वी हिन्दी
(ब) पश्चिमी हिन्दी
(स) राजस्थानी
(द) पहाड़ी
Friday, October 4, 2019
~हिंदी का पहला एकांकी-एक घूँट
~हिंदी का पहला एकांकी नाटक- बा और बापू
~हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी-इंदुमती
~हिंदी का प्रथम उपन्यास -परीक्षा गुरु
~हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक-(भारतेंदु ने माना) नहुष
~हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक-जानकी मंगल
~हिंदी में प्रथम जीवनी -भक्तमाल
~हिंदी में प्रथम आत्मकथा-अर्द्धकथानक
~हिंदी में प्रथम संस्मरण-हरिऔंध का संस्मरण
~हिंदी में प्रथम रेखाचित्र-पदम पराग
~हिंदी में प्रथम यात्रा वृतांत-लंदन यात्रा
~हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज-लक्ष्मीपुरा
~हिंदी की प्रथम रचना-श्रावकाचार
~हिंदी साहित्य की प्रथम रचना-पृथ्वीराज रासो
~हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य-पृथ्वीराज रासो
~हिंदी में सर्वप्रथम मुकरियों की शुरुआत-अमीर खुसरो
~हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य–हंसावली
~हिंदी का प्रथम वक्रोति कथात्मक महाकाव्य-पद्मावत
Subscribe to:
Posts (Atom)
🅰 भारतीय संविधान के अनुच्छेद और उनके विषय [Indian Constitution Articles And Their Subject] अनुच्छेद (Article) 1 – संघ का नाम औ राज्य क्षे...
-
मुकरियाँ ( अमीर खुसरों) रात समय वह मेरे आवे। भोर भये वह घर उठि जावे॥ यह अचरज है सबसे न्यारा। ऐ सखि साजन? ना सखि तारा॥ नंगे पाँव फिरन नहिं ...
-
*प्र.१.* *"प्रयोग वाद कोबैठे ठाले का धन्धा" किसने कहा?* क. नन्ददुलारे वाजपेयी✔ ख.अगेय ग.नामवर सिंह घ.डाँ.नगेन्द्र *प्र*२. ...
-
🅰 भारतीय संविधान के अनुच्छेद और उनके विषय [Indian Constitution Articles And Their Subject] अनुच्छेद (Article) 1 – संघ का नाम औ राज्य क्षे...